महिलाओं के लिए बिज़नेस लोन का विकल्प क्या क्या है? महिलाओं को बिज़नेस लोन किस प्रकार मिल सकता है। महिलाओं के लिए लोन के लिए कौन कौन सी योजनाएँ है।
महिलाओं के लिए बिज़नेस लोन का विकल्प क्या क्या है-महिलाएं एक वक़्त पर सिर्फ घर के काम में ही अपना ध्यान केन्द्रित करती थी पर आज कल की महिलाये पुरुषो के साथ व्यापार में भी कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ रही है, और देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का भी योगदान दिन प्रति दिन बढ़ रहा है 2018 के सर्वे के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान 14 प्रतिशत रहा है। भारत की सरकार भी महिलाओं का साथ देने और उन्हे सहयोग देने के लिए समय समय पर आर्थिक योजनाओं का सहारा देती रहती है इसी कड़ी में हम आज आपको बताएँगे की देश की महिलाओं के पास बिज़नेस लोन के क्या क्या विकल्प उपलब्ध है।
भारतीय सरकार द्वारा महिलाओं के लिए दी जाने वाली लोन Scheme- महिला लोन स्कीम 2023
भारत की सरकार भी महिलाओं का साथ देने और उन्हे सहयोग देने के लिए समय समय पर आर्थिक योजनाओं का सहारा देती रहती है इसी कड़ी में महिलाओं को दी जाने वाली कुछ स्कीम की जानकारी नीचे दी जा रही है।
-
मुद्रा लोन स्कीम (Mudra Loan)-
महिलाओं को व्यपार में सहयोग प्रदान करने के लिए भारतीय सरकार ने 8 अप्रैल 2015 को मुद्रा लोन की शुरुआत की इस स्कीम के तहत महिलाएं ब्यूटी पार्लर, ट्यूशन सेंटर, सिलाई की दुकान आदि शुरू करने जैसी व्यवसाय शुरू कर सकती है और इस योजना के तहत महिलाओं को किसी भी प्रकार के गारंटी की आवश्यकता नहीं होती है, इस योजना को तीन भागों में बांटा गया है-
शिशु ऋण-
यह लोन महिलाओं को व्यापार आरंभ करने की अवस्था में दिया जाता है और इस ऋण की आधिकतम राशि 50 हज़ार रुपए है।
किशोर ऋण-
यह ऋण उन व्यवसायों के लिए है जो पहले से ही स्थापित हैं लेकिन सेवाओं में सुधार करना चाहते हैं। इसमे महिलाओं को 50000 से 5 लाख तक का ऋण दिया जा सकता है।
तरुण लोन-
यह लोन अच्छी तरह से स्थापित व्यवसायों के लिए है जो अपनी पहुंच का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं इस में महिलाओं को 5 लाख से 10 लाख तक के लोन मिल सकता है।
-
स्त्री शक्ति योजना (Stree Shakti Yojana)-
स्त्री शक्ति योजना की शुरुआत भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा की गयी है और योजना के तहत महिलाओं को 50 हज़ार से लेकर 25 लाख तक का लोन मिल सकता है और 5 लाख तक के लोन पर कोई गारंटी नहीं देनी होगी यह बात भी जानने योग्य है। इस प्रकार के लोन में किसी भी बिज़नस को लोन तभी दिया जा सकता है जब उस बिज़नस में महिलाओं की हिस्सेदारी 51% की हो।
-
देना शक्ति योजना (Dena Shakti Scheme)-
देना शक्ति योजना की शुरुआत देना बैंक के द्वारा की गयी है और इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 20 लाख तक का लोन दिया जा सकता है।
4. यूनियन नारी शक्ति स्कीम (UNION NARI SHAKTI)-
यूनियन नारी शक्ति लोन की शुरुआत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा की गयी है इस योजना में महिलाओं को 2 लाख से 10 करोड़ तक का लोन मिल सकता है यह स्कीम सिर्फ महिलाओं के लिए है और अगर किसी बिज़नस महिला की हिस्सेदारी 51% से कम है तो वह फर्म इस लोन के लिए अप्लाई नहीं कर सकती।
-
भारतीय महिला बैंक बिज़नस लोन (Bhartiya Mahila Bank Business Loan Scheme)
भारतीय महिला बैंक बिज़नस लोन में महिलाओं को 20 करोड़ तक का लोन मिल सकता है और इसमे महिलाओं को .25% की ब्याज में छूट मिल सकती है और यह लोन 7 वर्ष तक की अवधि के लिए मिल सकता है।
6.उद्योगनी स्कीम (Udyogini Scheme)-
उद्धयोगिनी स्कीम भारत सरकार के दिशा निर्देश के आधार पर सभी बैंक द्वारा शुरू की गयी योजना है इस योजना के तहत महिलाओं को 3 लाख रुपए का लोन बिना किसी गारंटी के न्यूनतम ब्याज दर पर मिल सकता है यह लोन मुख्यता विधवा महिलाओं और शारीरिक रूप से असहाय महिलाओं के लिए शुरू की गयी योजना है। इस लोन के लिए आप अपने पास के बैंक से संपर्क कर सकते है।
महिलाओं के लिए सबसे अच्छा लोन कौन सा है?
महिलाओं के लिए विभिन्न लोन की सुबिधा आज बैंक दे रही है महिलाएं अपनी जरूरत के आधार पर किसी भी प्रकार के लोन को चुन सकती है कुछ लोन के उदारण है, गोल्ड लोन, प्रधानमंत्री महिला ऋण योजना, मुद्रा लोन योजना।
क्या हाउस वाइफ लोन के लिए अप्लाई कर सकती है?
हाँ एक हाउस वाइफ़ लोन के लिए अप्लाई कर सकती है पर इसके लिए कुछ शर्तों का पूरा होना आवश्यक है जैसे महिला अपना कोई उद्धयोग आरंभ करना चाहती हो या अगर वह अपने लिए पर्सनल लोन लेना चाहती है तो उसके लिए एक सह-आवेदक की आवश्यकता होगी जिसके पास अपना इंकम प्रूफ हो और उसका सिविल स्कोर अच्छा हो।