धारा 354B क्या है? IPC Section 354 B IN Hindi|

IPC की धारा 354B क्या है- निर्वस्त्र करने के आशय में स्त्री पर हमला या बल के प्रयोग के सम्बन्ध में

धारा 354ख क्या है– समाज में अभी तक ऐसी कुरीतियां व्याप्त है जिनके द्वारा महिलाओ का शोषण किया जाता रहा है।  इसी शोषण में महिलाओं को निर्वस्त्र करने का प्रयास भी शामिल है।  इसके लिए धारा 354 ख में दंड का प्रावधान है।  आइये समझते है-

धारा 354ख क्या है? (IPC 354B IN HINDI)

ऐसा कोई पुरुष, जो किसी स्त्री को विवस्त्र करने या निर्वस्त्र होने के लिए बाध्य करने के आशय से उस पर हमला करेगा या उसके प्रति आपराधिक बल का प्रयोग करेगा या ऐसे कृत्य का दुष्प्रेरण करेगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष से कम की नहीं होगी किंतु जो सात वर्ष तक क हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने से भी दंडनीय होगा ।

धाराअपराधदंडप्रक्रतिजमानतविचारण
354ख      निर्वस्त्र करने के आशय से महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना।     3 वर्ष से 7 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना। संज्ञेयअजमानतीय     कोई मजिस्ट्रेट
Join

IPC की धारा 354B में अपराध क्या है?

इस धारा के अंतर्गत किसी भी महिला को किसी सार्वजनिक स्थान पर निर्वस्त्र करने का विचार करते हुए उस पर आपराधिक बल का प्रयोग करना दंडनीय अपराध होता है।

IPC Section 34 in hindi

IPC की धारा में अपराध के लिए आवश्यक तत्व-

  • महिला को निर्वस्त्र करने का आशय होना।
  • ऐसे आशय के साथ सार्वजनिक स्थान पर निर्वस्त्र करने का प्रयास करना।
  • ऐसे प्रयास के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना।
  • निर्वस्त्र करने के लिए दुष्प्रेरण करना।

IPC की धारा 354B में हुए महत्वपूर्ण केस लॉं में निम्न क्रत्यों को दंडनीय माना है-

  • मजदूरी मांगने पर स्त्री के कपड़े उतार देना।
  • बालिका के कपड़े उतार कर, ज़मीन पर लिटा कर उस पर लेट जाना।
  • महिला के पेटिकोट का नाडा ढीला करना।
  • किसी महिला की साड़ी खोल देना।
  • 7 वर्षीय बालिका के कपड़े उतार कर योनि में उंगली करना।
IPC Section 498A in hindi

IPC की धारा 354ख में दंड क्या है?

आईपीसी की धारा 354ख में अपराधी को 3 से 7 वर्ष तक का कारावास और जुर्माने की सज़ा का प्रावधान है।

IPC की धारा 354ख में जमानत मुमकिन है या नहीं-

आईपीसी की धारा 354ख में किया गया अपराध एक अजमानतीय अपराध है।

अंतिम शब्द-

आज मैंने आपको धारा 354ख क्या है? इसे आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया है मौजे उम्मीद है की आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। आपका कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है धन्यबाद।

समान्यतया पूछे गए प्रश्न-

IPC की धारा 354B क्या है?

निर्वस्त्र करने के आशय से महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करने के सम्बन्ध में दंड के विषय में बताया गया है।    

IPC की धारा 354B में दंड क्या है?

3 से 7 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना की सज़ा का प्रावधान है।

धारा 354 B में जमानत कैसे मिलती है

धारा 354 B में अपराध एक अजमानतीय अपराध है।

B.COM, M.COM, B.ED, LLB (Gold Medalist Session 2019-20) वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक विधिक सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Comment