IPC SECTION 354A  IN HINDI | धारा 354A क्या है, जानिए SEXUAL HARRASMENT क्या है, और और जमानत, सज़ा के बारे में।

धारा 354A क्या है- काफी समय से महिलाए पुरुष की दुर्भावना का शिकार रही है कुछ असामाजिक पुरुषों द्वारा महिलाओं का शोषण किया जाता रहा है। लेकिन भारतीय दंड संहिता में इस प्रकार के शोषण के प्रति 2013 में एक संशोधन द्वारा धारा 354A को अंतः स्थापित किया गया। जो महिलाओं को लेंगिक उत्पीड़न (SEXUAL HARRASMENT) के विरुद्ध न्याय उपलव्ध कराता है। आइये जानते है उक्त धारा के बारे में।

Join

IPC 354A के अनुसार “लैंगिक उत्पीड़न और लैंगिक उत्पीड़न के लिए दंड

(1) ऐसा कोई निम्नलिखित कार्य, अर्थात् :

(i) शारीरिक संस्पर्श और अग्रक्रियाएं करने, जिनमें अवांछनीय और लैंगिक संबंध बनाने संबंधी स्पष्ट प्रस्ताव अंतर्वलित हों ;

 या

(ii) लैंगिक स्वीकृति के लिए कोई मांग या अनुरोध करने ;

या

    (iii) किसी स्त्री की इच्छा के विरुद्ध अश्लील साहित्य दिखाने ;

या

(iv) लैंगिक आभासी टिप्पणियां करने, वाला पुरुष लैंगिक उत्पीड़न के अपराध का दोषी होगा।

(2) ऐसा कोई पुरुष, जो उपधारा (1) के खंड (i) या खंड (ii) या खंड (iii) में विनिर्दिष्ट अपराध करेगा, वह कठोर कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा।

(3) ऐसा कोई पुरुष, जो उपधारा (1) के खंड (iv) में विनिर्दिष्ट अपराध करेगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा।

धारा 354A में अपराध के लिए महत्वपूर्ण तत्व क्या है?

  • किसी महिला का किसी पुरुष द्वारा उत्पीड़न किया जाना।
  • ऐसा उत्पीड़न लेगिक संबंध बनाने के लिए या अश्लील सहित्य दिखाने के लिए किया जाना।
  • लैंगिक आभासी टिप्पणी करना भी इस धारा के अंतर्गत अपराध है।

अर्थात इस धारा में किसी महिला के साथ संबंध बनाने या उसके शरीर के साथ अवैध संबंध बनाने को अपराध माना गया है।

dhara 354A में सज़ा का क्या प्रावधान है? Punishment in IPC 354A?

इस धारा के अंतर्गत 3 वर्ष तक की सज़ा का प्रावधान है।

 dhara 354A में जमानत कैसे मिल सकती है?

धारा 354A में किसी भी मजिस्ट्रेट के द्वारा जमानत मिल सकती है।

धाराअपराधदंडप्रक्रतिजमानतविचारण
354A       SEXUAL HARRASMENT3 वर्ष तक का कारावाससंज्ञेयजमानतीय     कोई भी मजिस्ट्रेट
Join

अंतिम शब्द- हमको उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई होगी आज हमने आपको धारा 354A SEXUAL HARRASMENT के बारे में बताया है आगे भी हम इस प्रकार आपको IPC, CRPC और लॉं से संवन्धित जानकारी देते रहेगे अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई हो तो कृपया इसे share करे। धन्यबाद।

धारा 354A क्या है?

काफी समय से महिलाए पुरुष की दुर्भावना का शिकार रही है कुछ असामाजिक पुरुषों द्वारा महिलाओं का शोषण किया जाता रहा है। लेकिन भारतीय दंड संहिता में इस प्रकार के शोषण के प्रति 2013 में एक संशोधन द्वारा धारा 354A को अंतः स्थापित किया गया। जो महिलाओं को लेंगिक उत्पीड़न (SEXUAL HARRASMENT) के विरुद्ध न्याय उपलव्ध कराता है।

धारा 354A में सज़ा का क्या है?

इस धारा के अंतर्गत 3 वर्ष तक की सज़ा का प्रावधान है।

धारा 354A में जमानत कैसे मिल सकती है?

धारा 354A में किसी भी मजिस्ट्रेट के द्वारा जमानत मिल सकती है।

IPC Section 354 B IN Hindi|

 SECTION 354C IPC IN HINDI

B.COM, M.COM, B.ED, LLB (Gold Medalist Session 2019-20) वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक विधिक सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Comment