IPC 316 IN HINDI- ऐसे कार्य द्वारा जो आपराधिक मानव वध की कोटि में आता है, किसी सजीव अजात शिशु की मृत्यु कारित करना
धारा 316 क्या है–“जो कोई ऐसा कोई कार्य ऐसी परिस्थितियों में करेगा कि यदि वह तद्द्वारा मृत्यु कारित कर देता, तो वह आपराधिक मानव वध का दोषी होता और ऐसे कार्य द्वारा किसी सजीव अजात शिशु की मृत्यु कारित करेगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा, और जुर्माने से भी दण्डनीय होगा।
दृष्टांत– क, यह सम्भाव्य जानते हुए कि वह गर्भवती स्त्री की मृत्यु कारित कर दे, ऐसा कार्य करता है, जो यदि उससे उस स्त्री की मृत्यु कारित हो जाती, तो वह आपराधिक मानव वध की कोटि में आता। उस स्त्री को क्षति होती है, किन्तु उसकी मृत्यु नहीं होती, किन्तु तवारा उस अजात सजीव शिशु की मृत्यु हो जाती है, जो उसके गर्भ में है। क इस धारा में परिभाषित अपराध का दोषी है।
धारा | अपराध | दंड | प्रक्रति | जमानत | विचारण |
316 | ऐसे कार्य द्वारा जो आपराधिक मानव वध की कोटि में आता है, किसी सजीव अजात शिशु की मृत्यु कारित करना | 10 वर्ष का कारावास और जुर्माना | संज्ञेय | अजमानतीय | सेशन न्यायालय |
IPC 316 EXPLANATION IN HINDI (आईपीसी 316 क्या है?)
ipc 316 के अनुसार “अगर कोई व्यक्ति किसी गर्भवती स्त्री की हत्या करने का प्रयत्न करता है और इसमे उस स्त्री की मृत्यु हो जाए तो वह आपराधिक मानव वध की कोटि में आता है और अगर उस स्त्री की मृत्यु न हो और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो जाती है तो अपराधी को धारा 316 के तहत दंड दिया जाता है।
धारा 316 में सज़ा क्या है? Punishment in IPC Section 316–
इस धारा के अंतर्गत अपराधी को 10 वर्ष का कारावास और जुर्माना से दंडित किया जा सकता है।
धारा 316 में जमानत कैसे मिल सकती है?
धारा 316 में किया गया अपराध संज्ञेय प्रवृत्ति का अजमानतीय अपराध है। और इस अपराध में अपराधी सेशन न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दे सकता है पर जमानत देना न्यायाधीश के विवेक पर निर्भर करता है।
अंतिम शब्द- हमको उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई होगी आज हमने आपको धारा 316 “ऐसे कार्य द्वारा जो आपराधिक मानव वध की कोटि में आता है, किसी सजीव अजात शिशु की मृत्यु कारित करना” के बारे में बताया है आगे भी हम इस प्रकार आपको IPC, CRPC और लॉं से संवन्धित जानकारी देते रहेगे अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई हो तो कृपया इसे share करे। धन्यबाद।
IPC 302 IN HINDI
IPC 354C IN HINDI
IPC 303 IN HINDI
IPC 354B IN HINDI
IPC 256 IN HINDI
धारा 316 क्या है?
अगर कोई व्यक्ति किसी गर्भवती स्त्री की हत्या करने का प्रयत्न करता है और इसमे उस स्त्री की मृत्यु हो जाए तो वह आपराधिक मानव वध की कोटि में आता है और अगर उस स्त्री की मृत्यु न हो और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो जाती है तो अपराधी को धारा 316 के तहत दंड दिया जाता है।
धारा 316 में दंड क्या है?
10 वर्ष का कारावास और जुर्माना।
धारा 316 में जमानत कैसे मिलती है?
धारा 316 में किया गया अपराध संज्ञेय प्रवृत्ति का अजमानतीय अपराध है। और इस अपराध में अपराधी सेशन न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दे सकता है पर जमानत देना न्यायाधीश के विवेक पर निर्भर करता है।