IPC 294 -अश्लील कार्य और गाने
आईपीसी की धारा 294 के अनुसार, जो कोई-
(क) किसी लोक स्थान में कोई अश्लील कार्य करेगा, अथवा
(ख) किसी लोक स्थान में या उसके समीप कोई अश्लील गाने, पवाड़े या शब्द गाएगा, सुनाएगा या उच्चारित करेगा, जिससे दूसरों को क्षोभ होता हो, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा।
IPC 294 Explanation (आसान भाषा में)
धारा 294 क्या है– एक सभ्य समाज के लिए आवश्यक है कि उस समाज के नागरिक नैतिक आचरण करें। यह नैतिक आचरण भारतीय संस्कृति का आवश्यक घटक है। लेकिन ऐसे व्यक्ति जो नैतिक रूप से असभ्य व्यवहार करते है वह लोक स्थान (Public Place) पर भी अश्लील कार्य करते है, ऐसे अश्लील कार्य भारतीय परिवेश के अनुरूप नहीं होता। एवं आम जन मानस के जीवन पर भी दूषित प्रभाव डालता है। इन ही सब बातों का ध्यान रखते हुए भारतीय दंड संहिता में इसका प्रावधान किया गया है भारतीय दंड संहिता के धारा 294 अश्लील गानों और अश्लील कार्यों को अपराध घोषित करती है।
धारा | अपराध | दंड | प्रक्रति | जमानत | विचारण |
294 | अश्लील कार्य | 3 माह का कारावास या जुर्माना या दोनों | संज्ञेय | जमानतीय | कोई भी मजिस्ट्रेट |
धारा 294 में अपराध के लिए आवश्यक तत्व-
- किसी भी व्यक्ति के द्वारा किसी अश्लील कार्य का किया जाना।
- ऐसा अश्लील कार्य लोक स्थान (Public Place) पर किया जाना।
- अश्लील कार्य के द्वारा किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को क्षोभ कारित होना।
भारतीय दंड संहिता में कहीं भी अश्लील शब्द को परभाषित नहीं किया गया है लेकिन कोई भी ऐसा लेख, वचन, संकेत अथवा वस्तु को नैतिक मूल्यों के विरुद्ध हो अश्लील कहा जा सकता है।
धारा 294 में सज़ा क्या है? Punishment in IPC Section 294 ?
इस धारा के अंतर्गत अपराधी को 3 माह का कारावास या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।
धारा 294 में जमानत कैसे मिल सकती है?
इस अपराध में अपराधी को किसी भी मजिस्ट्रेट के द्वारा जमानत दी जा सकती है।
अंतिम शब्द- हमको उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई होगी आज हमने आपको धारा 294 अश्लील कार्य के बारे में बताया है आगे भी हम इस प्रकार आपको IPC, CRPC और लॉं से संवन्धित जानकारी देते रहेगे अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई हो तो कृपया इसे share करे। धन्यबाद।
IPC Section 147 in Hindi
धारा 294 क्या है?
भारतीय दंड संहिता के धारा 294 अश्लील गानों और अश्लील कार्यों को अपराध घोषित करती है।
धारा 294 में सज़ा क्या है?
इस धारा के अंतर्गत अपराधी को 3 माह का कारावास या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।
धारा 294 में जमानत कैसे मिल सकती है?
इस अपराध में अपराधी को किसी भी मजिस्ट्रेट के द्वारा जमानत दी जा सकती है।